फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft of lakhs from former DGC house

पूर्व डीजीसी के मकान से लाखों की चोरी

Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from former DGC house
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
नोएडा में अपने दिल की बीमारी का इलाज कराने गए एक पूर्व डीजीसी के मकान में शनिवार की रात घुस कर चोरों ने लाखों रुपये का जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर घर में सो रहे चौकीदार ने पूर्व डीजीसी को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन तिराहे के पास की है। सिविल लाइन निवासी नवल किशोर सिंह डीजीसी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका बेटा माताशरण सिंह नोएडा में रह कर नौकरी करता है। एक अगस्त से नवल किशोर सिंह नोएडा में अपने बेटे के यहां दिल की बीमारी का इलाज कराने गए थे। तभी से वहीं पर रह रहे हैं। उनके घर में केवल देहात कोतवाली क्षेत्र बेलवरिया गांव निवासी चौकीदार दशरथ रहता है। शनिवार की रात बिजली कटने पर चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़ गए और फिर आंगन में उतर गए।
विज्ञापन


  मकान के चारों कमरे को खंगालते हुए एक कमरे में रखे जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पूर्व डीजीसी के मकान के फ्रिज में रखे काजू किशमिश व नमकीन को निकाल कर खाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक भी पी। चारपाई को बारजे में फंसा कर नीचे उतर कर भाग निकले, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरत की बात यह है कि घटना से थोड़ी ही दूर पुलिस बूथ है जहां 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं फिर भी चोर आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed