फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Car rams into buffalo cart; three women injured.

Meerut News: संशोधित खबर -कार ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल वैगनर ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

Sat, 29 Aug 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Car rams into buffalo cart; three women injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। मुख्य मार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने शनिवार शाम तेज गति से पीछे से आ रही वैगनआर कार ने भैंसा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर सवार तीन महिलाएं बबीता, हरपाली और संतोष घायल हो गईं। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को कस्बे के समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। हरपाली की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, झुनझुनी निवासी सतेंद्र भैंसा बुग्गी लेकर बहसूमा से वापस गांव जा रहे थे। बुग्गी में तीन महिलाएं भी सवार थीं। शनिवार शाम एचपी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से तेज गति से आई कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि भैंसा बुग्गी संचालक झुनझुनी निवासी सतेंद्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed