{"_id":"5772ca614f1c1b0f3e79b011","slug":"theft-from-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी मोहल्ला स्थित आदर्श विहार कालोनी में कमरा बंद कर घर गए स्टेशन मास्टर व उसके किरायेदार के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने सोमवार की रात करीब आठ लाख रुपये के सामान चुरा लिये। घटना की जानकारी गृहस्वामी को तब हुई जब वह मंगलवार की शाम को घर पहुंचा। कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की आशंका जताते हुए बरौधा पुलिस चौकी में तहरीर दी।
आदर्श विहार कालोनी निवासी स्टेशन मास्टर विपिन कुमार सिंह झिंगुरा में तैनात हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ वेष्णों देवी गये थें। इन्ही के मकान में विकास सिंह भी किराये पर रहते हैं, जो जिगना के बिजरकोट गांव के निवासी हैं। इन दिनों वह भी गांव गये हुए हैं। जिसका फायदा उठाते हुए चोर सोमवार की रात घर में पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दोनों लोगों के कमरों को बाकायदा खंगाला।
आलमारी व बक्से को तोड़ते हुए उसमें रखे जेवरात, कपड़े, समेत अन्य सामान को उठा ले गए। मंगलवार को जब स्टेशन मास्टर परिवार के साथ घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देख कर हैरान हो गए। भाग कर कमरे में गए तो देखा कि सारे सामान बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन कमरों का ताला तोड़ा गया है। जिसमें करीब पांच लाख के गहने तथा एक लाख रुपये के सामान समेत छह लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा उनके किरायेदार का कमरे से भी दो लाख रुपये की चोरी हुई है।