फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The teacher who taught tuition raped the girl

मिर्जापुर: गुरु-शिष्य परंपरा हुई दागदार, ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Sat, 13 Jun 2020 07:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
The teacher who taught tuition raped the girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका ने घर वालों को जानकारी नहीं दी। शुक्रवार की रात को बालिका की मां ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर पूछताछ की तो इस बारे में जानकारी हुई। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया।  

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालिका अपने 14 वर्षीय भाई के साथ गांव के ही 19 वर्षीय युवक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वह सात जून को भी ट्यूशन पढ़ने गई थी। इस दौरान ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने पीड़िता से इयरफोन लाने को कहा। बालिका जब अपने घर से ईयरफोन लेकर आरोपी के घर आई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका घर आई पर किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बालिका की मां ने उसके शरीर पर चोट देखी तो उससे पूछताछ की। इस पर बालिका ने दुष्कर्म किए जाने की पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन हीतेंद्र कृष्ण व थाना प्रभारी ने गांव में जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सीओ आपरेशन ने हीतेंद्र कृष्ण बताया कि आरोपी के घर बालिका ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed