{"_id":"578fd1634f1c1bed3ac4b536","slug":"the-money-put-into-the-account-of-another-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के खाते में डाल दिया महिला का धन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के खाते में डाल दिया महिला का धन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की मौत के बाद मिली धनराशि को बैँककर्मियों ने महिला के खाते में डालने के बजाय दूसरे के खाते में डाल दिया। धनराशि निकालने गई महिला को जब यह पता चला तो उसने बैंक कर्मियों से शिकायत की। मामले की जांच करने के बजाय उल्टे बैंककर्मियों ने महिला को डांट कर भगा दिया। बात पुलिस तक पहुंची तब बैंक ने गलती मानते हुए जांच का आश्वासन दिया।
देवरी गांव निवासिनी निशा देवी के पति की बीमारी के चलते कुछ महीने पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आम आदमी बीमा योजना के तहत उसे 30 हजार रुपये मिले थे, जिसे उसने इलाहाबाद बैंक की मड़िहान शाखा में जमा किया था। बुधवार को वह अपने खाते से रुपये निकालने गई तो प्रबंधक ने बताया कि उसके खाते में पैसा नहीं है।
उसके खाते से पैसा पहले ही निकल गया है। यह सुनते ही महिला हतप्रभ रह गई।
जब उसने अपनी धनराशि निकाले जाने की जांच कराने की मांग उठाई तो प्रबंधक ने उसे बैंक से भगा दिया। इससे हताश महिला ने घटना की तहरीर थाने में दे दी। बाद में पुलिस बैंक में पहुंची तो प्रबंधक ने छानबीन कराई। इस दौरान पता लगा कि महिला के खाते में जमा की गई उसकी रकम दूसरे के खाते में हस्तांतरित कर दी गई थी। बैंक ने दो दिन में धन खाते में हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शंात हुआ।