{"_id":"581a34b74f1c1bab31437219","slug":"the-girl-was-put-in-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बक्से में किया कैद, हुई बेहोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बक्से में किया कैद, हुई बेहोश
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक एक किशोरी को बुधवार की सुबह उठा ले गया और कमरे में बक्से में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। एक महिला से जानकारी मिलने पर किशोरी के घर वाले मोहल्लेवासियों के साथ पहुंचे और खोजबीन की तो बक्से में किशोरी अचेत मिली। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी किशोरी को क्यों ले गया था, इसका पता नहीं चल सका। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
किशोरी के पिता के अनुसार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को खाना देने के लिए बुलाया। नहीं आने पर उसके बारे में घर की महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि वह सुबह से दिखाई नहीं दे रही है। खोजबीन के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो मोहल्ले के लोगों को बताया। इस पर सभी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच, एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसे उठा कर ले जा रहा था।
आशंका होने पर जब उसके घर में घुसे तो किशोरी नहीं मिली। इसी बीच निगाह एक बक्से पर गई। बक्सा खोल दिखाने को कहा तो परिवारवाले नाराज हो गए, लेकिन जब बक्से को खोला गया तो किशोरी उसमें बेहोश पड़ी थी। उसे बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचार कराया गया। इस मामले में घर वालों ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ बेटी को जबरन घर में बंद करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।