फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The four were arrested in the woods hunting

जंगल में शिकार करने आए चार दबोचे गए

Thu, 16 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
The four were arrested in the woods hunting
शिकारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कैमूर वन्य जीव विहार क्षेत्र सगरा जंगल से मंगलवार रात वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर का शिकार करने की कोशिश कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियाें से मौके पर ही वन विभाग की टीम ने दो सेल्हा, एक छूरा, रस्सी, दो 12 बोर का कारतूस, तीन 12 बोर का फायर खोखा भी बरामद किया है। मौके से चार अन्य आरोपी बंदूक के साथ फरार हो गए। 

   क्षेत्रीय वनाधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि बीती रात वह अपने हमराहियों के साथ जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि सगरा वन क्षेत्र में शिकारी आ गए हैं और जंगल में फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ रही है।  सूचना मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए स्थान पर जंगल में शिकारियों की टोह लेने लगे। इसी दौरान टार्च तथा उनकी गाड़ी की रोशनी में दिखा कि कुछ लोग जंगल के दूसरे रास्ते से भाग रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि भाग रहे लोगों में से चार को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा चार अन्य आरोपी फायरिंग करने वाली बंदूक लेकर भाग गए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रेंज कार्यालय हलिया लाया गया। गिरफ्तार तथा फरार आठ आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियिम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रेंजर भास्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि बंदूक के साथ फरार चारों अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed