{"_id":"57f155144f1c1b9a11574c53","slug":"the-dispute-in-the-student-union-elections-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव में हुए विवाद को लेकर मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र संघ चुनाव में हुए विवाद को लेकर मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुुंदरघाट में छात्र संघ चुनाव में हुए विवाद को लेकर रविवार की शाम हार व जीतने वाले छात्र नेताओं के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सभासद समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। वहीं छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में हंगामा किया। गंभीर रूप से घायल तीन को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
केबीपीजी काॅलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान दो छात्र नेताओ के समर्थकों के बीच हार जीत को लेकर विवाद हो गया था। रविवार की शाम हारने वाले प्रत्याशी के समर्थक शहर कोतवाली क्षेत्र के सुंदरघाट में बैठे थे। इसी दौरान जीतने वाले पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच कुछ छीकाकशी होने पर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने पहुंचे बनसई बाजार का सभासद दुुर्गा प्रसाद यादव उर्फ बाबा यादव समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें इकराम (26) निवासी बल्ली का अडडा, अनुराग तिवारी (22) निवासी हरना की गली, भोले यादव निवासी सुंदरघाट, विनय (25)निवासी सुदंरघाट शामिल है।