फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of two of the victims of truck Yuvkaen

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकाें की मौत

Fri, 20 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 20 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव के पास ट्रक -बाइक की टक्कर में महिला सिपाही के पुत्र समेत दो युवकाें की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची करनपुर चौकी की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



इलाहाबाद जनपद के कौशांबी निवासिनी सुनीता यादव पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों इनकी तैनाती सोनभद्र में है लेकिन उन्हें मिर्जापुर में अटैच किया गया है। सुनीता यादव का 20 वर्षीय पुत्र अमन यादव व अभियोजन कार्यालय में तैनात फालोवर शिव प्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे लालगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन



बाइक सवार युवक जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जानकारी होने पर पहुंची करनपुर चौकी की पुलिस दोनों को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां देखते ही चिकित्सकों ने अमन व अजय को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवार को पता नहीं था कि वह कहां जाने के निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि इस मार्ग पर एक माह के भीतर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। फिर भी प्रशासन की तरफ से यहां पर हादसों को  रोकने के संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed