फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of the young man injured in knife attack

चाकू के हमले में घायल युवक की हुई मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man injured in knife attack
युवक के घर पर तैनात पुलिस
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ले में 16 अगस्त को बाइक का हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक की सोमवार की सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिवार के लोग कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय के साथ मिल कर मोहल्ले में प्रदर्शन कर कटरा कोतवाल व डंकीनगंज चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाने की मांग करने लगे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन व एएसपी सिटी अशोक शुक्ला तथा सीओ सदर संजय कुमार, शहर, कटरा व देहात थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। कटरा कोतवाल व डंकीनगंज चौकी इंचार्ज दोषी पाए जाएंगे तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



भटवां की पोखरी मोहल्ला निवासी आशीष मिश्रा 22 वर्ष पुत्र राजेश मिश्रा तथा मोहल्ले के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के मारपीट व धारदार हथियार जमकर चले थे। जिसमें एक पक्ष से आशीष मिश्रा उसका भाई दीपक मिश्रा तथा साथी चंद्रशेखर पांडेय घायल हो गए थे। घटना के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आशीष को वाराणसी के ट्रामां सेंटर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को आशीष की मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना से नाराज अमिताभ पांडेय व मोहल्लोंवासियों ने सोमवार की शाम छह बजे कटरा कोतवाल व डंकीनगंज चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन कर दोनों को तत्काल  निलंबित करने की मांग की। आरोप लगाया कि कटरा कोतवाल व डंकीनगंज चौकी प्रभारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने आश्वासन किया मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप था कोतवाल ने घटना के दौरान 307 के तहत मामला दर्ज करने की  बजाय मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ  हत्या के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज  किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed