{"_id":"578151094f1c1b291e7fa80d","slug":"students-from-being-hit-by-the-truck-were-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्र की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्र की गई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई।
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुंदरूक गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब दस बजे ट्रक से कुचलकर इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार छात्र घर से पचोखरा स्थित इंटर कालेज में प्रवेश लेने जा रहा था। हादसे की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव निवासी दीपक कुमार 18 वर्ष पुत्र राधेश्याम अपने मामा के यहां लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। हाईस्कूल तक लखनऊ में पढ़ने के बाद घर आ गया। माता पिता के कहने पर घर पर ही रहकर पढ़ाई करने का मन बना लिया।
शनिवार की सुबह छह बजे दीपक खाना खाने के बाद क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर पर गया था। वहां से करीब दस बजे शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखरा में प्रवेश लेने जा रहा था।
विज्ञापन
बाइक सवार छात्र जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरूक गांव के पास पहुंचा कि मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
इससे दीपक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और दीपक का शव देखते ही लिपट गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घेराबंदी कराते हुए ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया। दीपक दो भाईयों में सबसे बड़ा था।