फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sons had father's murder

बेटों ने की थी पिता की हत्या

Tue, 03 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 03 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sons had father's murder
पुलिस लाइन में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी द्वारा पेश किए गए हत्यारोपी
सगे बेटों ने ही अपने पिता गिरजा शंकर की 27 अप्रैल की रात चुनार के भौरही गांव स्थित नाले के पास ले जाकर शराब पिलाने के बाद छेनी से हमला कर   हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने दूसरे दिन सुबह चुनार कोतवाली में चार पट्टीदारों पर जमीनी रंजिश में पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन


लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो बेटे ही पिता के हत्यारे निकले। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अरिवंद सेन ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

बताया कि भौरही गांव निवासी अभिेषक सिंह ने चुनार कोतवाली में 28 अप्रैल को तहरीर दी कि मेरे पिता गिरजा शंकर सिंह 27 की रात में घर पर अकेले थे। जबकि हमलोग हलिया स्थित पाही पर थे। इसी दौरान किसी ने उनकी हत्या कर लाश को नाले के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि गांव के ही विनय सिंह, संजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह व छोटेलाल सिंह ने जमीनी रंजिश के चलते पिता की हत्या की है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।  


एसपी बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व चुनार कोतवाल कमलेश्वर सिंह के नेतृत्व गठित दो टीमों ने जांच की तो हैरान रह गए। पाया कि मृतक गिरजाशंकर के तीनों बेटों नंदू सिंह और अभिेषक सिंह ने पट्टीदारों को फंसाने के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपया तथा निजी रूप से दस हजार इनामकी घोषणा की। कहा कि पुलिस ने पूरी तत्परता से हत्याकांड की गुत्‍थी सुलझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed