फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Property dealer shot

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Mon, 03 Jul 2017 12:10 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 03 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot
‌व‌िष्णु
 
विज्ञापन

एक प्रापर्टी डीलर की घर से बुला कर शनिवार की रात लगभग नौ बजे बदमाशों ने अदलहाट क्षेत्र के हमीदपुर गांव की नहर पुलिया पर गोली मार कर हत्या कर दी। प्रापर्टी डीलर वाराणसी जिले के रामनगर में रहते थे। हत्याकांड के पीछे जमीन बिक्री के कमीशन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सुबह ग्रीमाणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  
अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी विष्णु सिंह (30) वाराणसी के रामनगर में रहते था। वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। शाम कुछ लोग उसके रामनगर स्थित आवास पर गए और बुला कर ले गए। एक घंटे बाद भी विष्णु घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन कर पूछा कि वह कहां है और कब आएगा? विष्णु ने बताया कि किसी के साथ हिसाब कर रहा है। काम पूरा होने के बाद लौटेगा। रात करीब नौ बजे दोबारा फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच आफ मिला। इससे परिवार वालों को शक होने लगा। उन्होंने दोस्तों व रिश्तेदारों को फोन कर विष्णु के बारे में पता करना शुरू किया लेकिन किसी ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार किया। रविवार की सुबह सात बजे ग्रामीण हमीदपुर नहर पुलिया पर गए तो एक युवक का खून से लथपथ शव देख कर सौ नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे अदलहाट थानाध्यक्ष अंजेय कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उसके सिर के दोनों कनपटियों, माथा तथा सीने पर कुल चार गोलियां मारी थीं। फारेसिंक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। मृतक के बड़े भाई जितेंद्र सिंह ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

 बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर विष्णु की हत्या करने से पहले बनारस के एक होटल में उसके साथ छक कर मुर्गा खाया और शराब भी पी। करीब दो घंटे तक चली पार्टी के बाद उसे घर छोड़ने के बहाने बदमाश अपनी गाड़ी से हमीदपुर पुलिया पर लाकर गोली मार दी।  पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है कि आखिर पार्टी देने वाला कौन था। विष्णु के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उनकी गतिविधियों पर गौर किया जा रहा है, जिनसे शनिवार की रात उसकी बातचीत हुई थी।एसपी आशीष त‌िवारी का कहना है क‌िअदलहाट के मदनपुरा निवासी एक व्यक्ति की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को उठाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed