फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power cuts imposed by the angry villagers blocked

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 Power cuts imposed by the angry villagers blocked
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : रमेश मिश्र
बिजली कटौती से अजीज आकर अघवार के ग्रामीणों ने गुरुवार को मिर्जापुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलने पर पड़री थानाध्यक्ष एनएन सिंह और एसडीओ मुकेश चौरसिया मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 
विकास खंड पहाड़ी के कनौरा फीडर से संबद्ध अघवार गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण विगत तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाया। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। हद तब हो गई जब गांव में लगे तीन अन्य ट्रांसफार्मर भी जल गए। जिससे आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बावजूद इसके विभाग का कोई कर्मचारी दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही एसओ और एसडीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा और बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नियमित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed