फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police, firing in Rogues

पुलिस, बदमाशों में फायरिंग

Mon, 24 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 24 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police, firing in Rogues
अमेरिका के डलास में फायरिंग - फोटो : PTI

विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने आए स्कार्पियों सवार बदमाशों का रविवार को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने विंध्याचल थाना क्षेत्र के नंदजा देवी मंदिर पहाड़ी के पास पहुंचने के बाद पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ के बाद और एक बदमाश को दबोच लिया। उनकी स्कार्पियो बरामद कर ली गई। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर इलाहाबाद जिले में कई जिलों में छापामारी की गई

 


पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाश हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज इलाके में किसी लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। जिसकी खबर लगते ही क्राइम ब्रांच व जिगना पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें दबोचने का निर्णय लिया। टीम ने देर रात बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देख स्कार्पियो बदमाश मिर्जापुर इलाहाबाद के मुख्य मार्ग से अंदर गए नंदजा देवी मंदिर की ओर भाग निकले। फिर भी पीछा करने पर नंदजा देवी मंदिर के पास बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई। हससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन

 


  ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। काफी देर तक तो कोई बाहर निकलने का साहस तक नहीं जुटा पाया। फायरिंग बंद होने पर  सड़क पर आए तो कुछ लोगों को भागते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्कार्पियो को कब्जे में लेकर एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश से पुलसि की टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पकड़े गए बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाहाबाद में कई जगह दबिश दी लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
पुलिस का कहना है कि बदमाश लूटपाट की नियत से जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर उनकी घेराबंदी की गई तो वे गोलियां चलाने लगे। पुलिस को उम्मीद है कि वाहन में सवार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद बड़े लूटकांड का पर्दाफाश हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed