{"_id":"58ebd6b34f1c1b9c36cf5cf1","slug":"plane-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने ही रची लूट की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक ने ही रची लूट की साजिश
mirzapur
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर माइनर के पास रविवार की रात व्यापारी के साथ हुई लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करतेे हुए मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान तिराहे से सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि व्यापारी के साथ गेहूं खरीदने जा रहे डीसीएम चालक ने ही अपने साथियों के साथ लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने लूटरों के पास से लूटे गए दो में से डेढ़ लाख रुपये व एक तमंचा बरामद किया है। लूटरों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। ये बाते अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्त के दौरान बताई।
उन्होंने बताया कि रविवार को चुनार के नुआव निवासी गल्ला व्यापारी राम प्रतात सिंह का दो लाख रुपया मड़िहान के चौबेपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट दिया था। सूचना मिलने पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष यूपी सिंह यादव व सर्विलांस प्रभारी अभिनव वर्मा, अजय यादव तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन की तो चालक की हरकते संदिग्ध लगी। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
चालक दीपू ने बताया कि 15 दिन पूर्व गल्ला व्यापारी राम प्रताप सिंह ने उसकी गाड़ी को मड़िहान के शीतलगढ़ के लिए बुक किया था। बताया था कि नौ अप्रैल को वह शीतलगढ़ से दो लाख रुपये का गेहूं खरीने के लिए चलेगा। पैसा लेकर चलने की जानकारी होने पर उसने अपने साथी रईस पुत्र कल्लू निवासी खुटहा अहरौरा व एक अन्य के साथ व्यापारी को लूटने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए मड़िहान का जंगल चुना गया। रविवार की रात चुनार से गाड़ी लेकर चलने पर अपने साथी रईस को लोकेशन के बारे में बताता रहा। चौबेपुर के पास जैसे ही उसके साथी आगे आए तो गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसके साथियों ने व्यापारी को मारपीट कर दो लाख रुपया लूट लिया।
विज्ञापन
चालक पर कोई शक ना करे इसलिए उसकी भी पिटाई कर दी और पैसा लेकर भाग निकले। सोमवार को रईस लूटे गए पैस को बांटने के लिए मड़िहान तिराहे पर आया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये व एक तमंचा बरामद हुआ। बताया कि 50 हजार रुपया उसका एक साथी लेकर फरार चल रहा है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।