फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One shot dead in a gunfight in Mirzapur

मिर्जापुर में बंदूक लूटने में चली गोली, एक की मौत

Sun, 10 Dec 2017 11:57 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 10 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
One shot dead in a gunfight in Mirzapur
डेमो पिक

विज्ञापन
निकरिका ग्राम के बेदऊर मौजा में एक मड़हे पर शनिवार की रात धावा बोलकर एक व्यक्ति को घायल कर लाइसेंसी बंदूक लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान गोली चलने से एक हमलावर की मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी बंदूक लूटकर भाग निकले। नक्सलियों के हमले की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में पुरानी रंजिश व लूट का मामला निकला। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला, लूट व मारपीट तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या, साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में तीन को हिरासत में ले लिया है।
 चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी विजय कुमार बिंद मड़िहान थाना क्षेत्र के निकरिका गांव के बेदऊर मौजा में बंटाई पर खेती करता है। शनिवार रात वह चाचा गजराज व चचेरे भाई अजय बिंद के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। विजय के अनुसार रात लगभग नौ बजे पांच-छह बदमाश आए और उसकी बंदूक छीनने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर गजराज और अजय भी आए गए। मौका पाकर विजय ने फायरिंग कर दी। इसमें सनोज कुमार (35) निवासी मीरापुर अहरौरा की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद भी हमलावर उसकी एक नाली बंदूक छीन ले गए। विजय के चाचा ने यूपी 100 को फोन कर बताया कि नक्सली हमला कर बंदूक छीन ले गए। इस पर मड़िहान, अहरौरा, चुनार पुलिस पहुंच गई। उधर, मृतक सनोज के भाई मनोज कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई बेदऊर जंगल में पशु चराने गया था। पुरानी रंजिश के चलते विजय कुमार ने सनोज को बुलवा कर शनिवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए बंदूक छीनने का झूठा आरोप लगा रहा है। मौके से एक मोबाइल और जूता भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर विजय, गजराज व अजय पर हत्या और साजिश रचने तथा विजय की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों के बीच शनिवार की रात मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जबकि दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, सीओ आपरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed