फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   murdered for dispute of chicken

मुर्गा खाने के विवाद में हुई थी हत्या

Fri, 25 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव के ही एक व्यक्ति ने 19 नवंबर की रात दो पीस अधिक मुर्गा खाने का विरोध जताने पर अपने ही साथी सुभाष मौर्या की पहसुल से गला रेत कर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी लाश को जवाहर मौर्या के खेत मेें छिपा कर भाग गया। मामला प्रकाश में आने पर क्राइम ब्रांच व लालगंज पुलिस ने गुरुवार को लालगंज के पतार चौराहे से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया गया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव में 21 नवंबर की सुबह गांव निवासी जवाहर मौर्या के खेत में पुआल से ढंकी हुई सुभाष मौर्या 40 वर्ष की लाश मिली थी। जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी फुलवंती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व लालगंज इंस्पेक्टर विवेक कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार की सुबह सूचना मिली सुभाष की हत्या में शामिल आरोपी पतार चौराहे पर खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


गिफ्तार आरोपी राधेश्याम पुत्र लालमन निवासी गड़बड़ ने पूछताछ के दौरान बताया कि 19 नवंबर को खलिहान में वह लोग बाटी चोखा बना रहे थे। रात आठ बजे सुभाष पहुंचा। पूछा क्या बना रहे हो। बाटी चोखा बनाने के बारे में बताने पर उसे बनाने से मना कर दिया। कहा कि केवल बाटी बना लो। वह मुर्गा लेकर आता है। बाटी व मुर्गा बना कर खाया जाएगा। कुछ देर बाद वह मुर्गा व शराब लेकर आया। खाना बनाने के बाद एक साथ खाने बैठे। रात दस बजे मुर्गा खाते समय सुभाष राधेश्याम से उसके हिस्से का दो पीस मुर्गा अधिक खा लेने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच मारपीट होने पर राधेश्याम ने पहसुल से उसका गला रेत कर हत्या कर किया।   वारदात को अंजाम देने के बाद अकेले ही सुभाष के शव को कंधे पर लाद कर जवाहर मौर्या के खेत में ले गया और पुआल से ढंक कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से पहसुल बरामद कर लिया। टीम में अरविंद सिंह, सर्विलांस प्रभारी अजय  यादव, पीआरओ वृजेेेश सिंह, आदि शामिल रहे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed