{"_id":"5ff7446a7bf6ef1431337b61","slug":"mirzapur-kishore-molests-deaf-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: घर के पास खेल रही मूक बधिर बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर लूटी आबरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: घर के पास खेल रही मूक बधिर बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर लूटी आबरू
Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम छह वर्षीय मूक बधिर बालिका को बहला कर एक किशोर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को जंगल की ओर गए लड़कों ने बालिका को रोते देख उसके परिजनों को सूचना दी। खोजबीन कर रहे परिजन जंगल में पहुंचे। बालिका को घर लाकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी, तभी 16 वर्षीय पड़ोसी किशोर उसके पास आया और बहला कर उसे घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल की ओर ले गया। जंगल में ले जाकर किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब बालिका की रोने की आवाज सुनी तो उधर गए। वहां देखा कि छह वर्षीय बालिका जंगल में पड़ी रो रही है। लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इधर, परिजन घर पर बालिका को न पाकर खोजबीन कर रहे थे । सूचना मिलने पर जंगल पहुंचे और पुलिस को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बालिका के इशारे से आप बीती बताने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है।