फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   loot one lac from bike diccy

डिक्की से एक लाख चोरी

Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर के यूनियन बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे ट्रक व्यवसायी के ऊपर केवांच  डाल कर  बाइक सवार उचक्कों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर स्थित एक पंचर की दूकान पर हवा भराते समय उनकी बाइक की डिग्गी खोल कर करीब एक लाख रुपया उड़ा ले गए। डिग्गी से पैसा निकालने जने की जानकारी होने पर ट्रक व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस छानबीन कर उचक्कों की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


महकुंचवां निवासी अशोक कुमार दूबे ट्रक व्यवसायी है। गुरुवार की दोपहर वह नगर के वासलीगंज स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बैंक से करीब एक लाख रुपया निकाल कर अपनी बाइक की डिग्गी में रखा और घर जाने के लिए बाइक स्टार्ट की। स्टैंड से बाइक नीचे उतराते ही देखा कि पिछला पहिया पंचर है। वह पैदल ही पंचर बनवाने के लिए वासलीगंज चौराहे पर स्थित एक पंचर की दूकान पर बाइक लेकर पहुंचे और दूकानदार से पंचर बनाने की बात करते हुए बाइक खड़ी कर दी लेकिन चाभी नहीं निकाली।
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार उचक्के अपने वाहन में हवा भरवाने के बहाने दूकान पर पहुंचे और उनके ऊपर केवांच डाल दिया। जिसे उनको खुजली होने लगी तो वह बाइक में भी चाभी लगा छोड़ कर बगल की दूकान से कपड़ा लेने चले गए। मौका पाते ही उचक्के बाइक में लगी चाभी निकाल कर डिग्गी खोली और उसमें रखे गए लाख रुपया निकाल कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed