फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   loot of 4.5 lacs

मिल मालिक से 4.5 लाख लूटे

Wed, 29 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 29 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में स्थित चचेरी मोड़ स्थित औद्योगिक केंद्र के पास घात लगाए आधा दर्जन हमलावरों ने लूट के इरादे से वाराणसी से तगादा कर वापस घर आ रहे राइस मिल स्वामी संजय सिंह पर हमला कर उनको धारदार हथियार से बुरी तरह जख्मी कर दिया और उनके पास से साढ़े चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन घायल को इलाज हेतु रात में ही वाराणसी ले गए। मिल  स्वामी के भाई अनिल सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सोमवार को चुनार कोतवाली में केस दर्ज कराया है।  कोतवाली इलाके के नुआंव गांव निवासी संजय सिंह पुत्र खिचड़ू का चचेरी मोड़ स्थित औद्योगिक केंद्र में राइस मिल है। वह रविवार की रात वाराणसी और रामनगर के व्यापारियों के यहां से तगादा कर वापस चुनार आ रहे थे।

विज्ञापन

 

ज्यों ही वह औद्योगिक केंद्र के समीप उतरे एकाएक आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया और उनसे पैसा छीनने का प्रयास करने लगे और उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके शरीर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों  पहले उन्हें चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद उत्तम व कोतवाल अंजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला लूट का नहीं आपसी रंजिश का लग रहा है। मुकदमा भी मारपीट का दर्ज है। अभियुक्तों के गिरफ्तारी के बाद ही असलियत का पता लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed