{"_id":"580bb5464f1c1b716b706c7d","slug":"illicit-relationship-with-his-wife-interrupted-took-the-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध पर टोका, ले ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध संबंध पर टोका, ले ली जान
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंध का विरोध जताने पर टेंट मालिक मनोज कुमार ने ही अपने कर्मचारी राजेश की 14 अक्तूबर की रात हाजीपुर श्रुतिहार मार्ग पर नहर पुलिया के पास धारदार हथियार से गले व आंख में वार कर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी राजेश की लाश नहर में फेंक दी। बाइक वहीं छोड़ दिया ताकि दुर्घटना लगे। यह खुलासा तब हुआ जब शनिवार की सुबह अदलहाट थानाध्यक्ष् श्याम बहादुर यादव ने टेंट मालिक मनोज कुमार को पथरौरा आटो स्टैंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की।
पुलिस ने अनुसार अहरौरा थाना क्षेत्र के बरबकपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह टेंट हाउस चलाता है। अपनी दूकान पर काम करने के लिए गांव के ही बेचनराम के पुत्र राजेश उर्फ गुडडू को नौकर रखा था। जो व्यवसाय में उसका विश्वासपात्र कर्मचारी था। मालिक का व्यवहार अच्छा देख राजेश उसे घर ले जाने लगा और अपनी पत्नी से उसका जान पहचान करा दिया। जान पहचान होने पर मनोज उसकी पत्नी से अक्सर बातचीत करने लगा और धीरे धीरे के बीच अवैध संबंध हो गया। जिसकी जानकारी होने पर राजेश ने विरोध जताया तो उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली। 14 अक्तूबर को जब मनोज को पता चला कि राजेश की पत्नी मायके में गई तो इसका फायदा उठाते हुए वह राजेश से उसके ससुराल चलने की बात कही। जब वह तैयार हो गया तो बाइक से दोनों उसके ससुराल के लिए निकले ।
रास्ते में मनोज ने राजेश को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसे हाजीपुर श्रुतिहार मार्ग पर नहर पुलिया के पास ले गया। वहां बाइक खड़ी की और धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। राजेश जमीन पर गिर पड़ा तो उसके आंख में वार कर दिया। फिर भी उसकी मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। घटना को मोड़ देने के लिए उसने बाइक को नहर के पास ही छोड़ दी ताकि लोग इसे दुर्घटना समझे और फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर जब पुलिस ने छानबीन की तो मनोज पर शक हुआ। इसी बीच मनोज फरार हो गया। जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह अदलहाट थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव ने मुखबिर की सूचना पर पथरौरा नहर पुलिया आटो स्टैंड के पास से हत्यारोपी मनोज को गिरफ्तार कर पूछताछ किया को पूरा मामला प्रकाश में आ गया।