{"_id":"56e862254f1c1bcb438b47f1","slug":"head-cut-wheat-field-found-in-the-body-of-the-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में मिला सिर कटी बालिका का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं के खेत में मिला सिर कटी बालिका का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के राजगढ़ गांव में नवजातों के कटी लाशों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी इसी चौकी क्षेत्र के राजगढ़ गांव स्थित बांस की कोठी में एक नवजात का शव बरामद हुआ। चार दिन पूर्व ही बालिका की सिर कटी लाश बरामद होने से इलाके में हडकंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव स्थित एक बांस की कोठी के पास गेहूं के खेत में मंगलवार की सुबह सिर कटी नवजात बालिका का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। राजगढ़ इलाके में लगातार मिल रहे सिर या पैर कटे नवजातों के शवों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
चार दिन पूर्व ही राजगढ़ गांव स्थित एक बांस की कोठी के पास गेहूं के खेत में एक नवजात का दोनों पैर और हाथ कटा धड़ बरामद हुआ था। जिसकी सूचना के बाद काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही दफन करवा दिया था। वह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि चार दिन बाद ही उसी स्थान पर बांस की कोठी में सिर कटी हुई नवजात बालिका का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
इलाके में लगातार मिल रहे शवों को देखकर सभी हैरत में पड़ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ निजी चिकित्सालयों द्वारा अवैध तरीके से गर्भपात करा कर फेंकवाया जा रहा है। सोनभद्र से भी बच्चे को लाकर यहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है।