फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former secretary to three years imprisonment

पूर्व सचिव को तीन वर्ष की सजा

Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former secretary to three years imprisonment
नीमका जेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह द्वितीय ने गबन के  मामले में नरसिंग यादव निवासी जमुना थाना सकलडीहा चंदौली को  शनिवार को तीन वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया हैं।


अभियोजन अनुसार नरसिंग यादव ने 10 अगस्त 1982 से 31 अगस्त 1983 के मध्य साधन सहकारी समिति विकास खंड कोन जिला मिर्जापुर में बतौर सचिव  नौ हजार 320 रुपया 70 पैसे का गबन किया। खुद को बचाने के लिए समिति का फर्जी कैशबुक बनाई। इसका खुलासा आडिट में हुआ। उक्त प्रकरण में  उस पर धारा 409 भारतीय दंड संहिता के तहत चील्ह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच की और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।   
विज्ञापन



लगभग 33 वर्षों तक इस मामले की सुनवाई चलती रही। इस दौरान इस प्रकरण में अभियोजन की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार सरोज ने छह गवाह प्रस्तुत किए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य गवाहों के बयान तथा अधिवक्ताओं की दलील के आधार पर न्यायालय ने शनिवार को सुनवाई करते हुए पूर्व सचिव नरसिंग यादव को दोष सिद्ध पाया। 33 वंर्षो से लंबित प्रकरण वाद में न्यायालय ने आरोपी नरसिंग  को तीन वर्ष का कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कर जेल भेज दिया। दूसरे पक्ष ने इस मामले में न्याय मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed