{"_id":"57a634594f1c1bb61f2b8a74","slug":"five-stores-shutter-chad-stealing-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दूकानों के शटर चांड़ लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दूकानों के शटर चांड़ लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भटेहटा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा एवं शहर कोतवाली क्षेत्र के पुतली घर, सिविल लाइन तथा फतहां इलाकों में शुक्रवार की रात चोरों ने ताड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब पांच लाख रुपये के जवेरात, नगदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन कर लौट गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार ने सिविल लाइन में निधि मेडिकल स्टोर के नाम से दूकान खोला है। शुक्रवार की देर चोर पहुंचे और शटर चांड कर अंदर घुस गए। दूकान से लगभग 25 हजार रुपये व दवा उठा ले गए। इसी मोहल्ले के विश्वनाथ गुप्ता के जनरल स्टोर की दूकान का शटर चांड़ कर दूकान और मकान घुसे चोर 45 हजार रुपया नगदी, सोेने की एक अंगूठी, मांग टीका उठा ले गए। इसके बाद मोर्चा घर पहुंचे और संतोष तिवारी के हनुमंत मेडिकल स्टोर का भी शटर चांड़ कर उसमें रखा करीब पांच हजार रुपया उठा ले गए।
इसके बाद चोर फतहां निवासी जगतंबा प्रसाद गुप्ता के लाई चना के दूकान में रखा एक हजार रुपया उठा ले गए। इसी प्रकार भदोही के केरापुर निवासी वकील मौर्य ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुतली घर मोहल्ले आटो पार्ट की दूकान खोला है। यहां भी शुक्रवार की देर रात चोर पहुंचे और करीब 80 हजार रुपये नगद सोने की अंगूठी, सोने की चेन, आदि सामान चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने फोन से दूकान मालिक को सूचना दी। दूकानदार की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह छानबीन कर लौट गए।