फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dumper catching death

डंपर की चपेट में आने से मौत

Mon, 24 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 24 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dumper catching death
सड़क पर बैठे लोग

विज्ञापन
मुजेहरा गांव के पास डंपर से कुचल कर रविवार को सुबह आठ बजे मोटरसाइकल से जा रहे एक व्यापारी की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए मिर्जापुर -औराई मार्ग जाम कर दिया। जाम करीब चार घंटे तक चलता रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी कंचन वर्मा व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने नेवढ़िया के एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की सहायता तथा अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपया दिलवाया। उसके बाद जाम समाप्त कर दिया। 


भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोठारी निवासी मैनेजर यादव (30) बनारस से बिस्कुट व टाफी फेरी लगा कर बेचता था। इसी कमाई से वह परिवार का खर्च चलाता था। मैनेजर रविवार की सुबह करीब आठ बजे मोपेड से जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वां के पास पहुंचा कि मुजेहरा की ओर सड़क निर्माण के लिए मिट्टी लेने जा रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



 हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रास्ता जाम कर दिया। लगभग चार घंटे तक जाम चलता रहा। उनका कहना था कि महीनों से सड़क खराब है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उनका कहना था कि मैनेजर काफी गरीब था और किसी तरह अपने परिवार का खर्च चला रहा था। उसकी मौत के बाद उसका परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। उसे मुआवजा मिलने के बाद भी वे जाम समाप्त करेंगे। एसडीएम ने मनाने की कोशिश की लेकिन जब लोगों ने उनकी एक नहीं सुनती तो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुंचे । उन्होंने चील्ह के ही एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये का मुआवजा दिलाते हुए पांच हजार रुपये सरकारी खाते से दाह संस्कार के लिए दिलाया तो लोग शांत हुए। 
साढ़े चार घंटे बाद  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed