फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drmondganj rural police and soldiers clashed

ड्रमंडगंज पुलिस चौकी में ग्रामीण और सिपाही भिड़े

Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Drmondganj rural police and soldiers clashed
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : police
किसी मामले को लेकर शनिवार की रात 11 बजे ड्रमंडगंज पुलिस चौकी पर पहुंचे हलिया के महुगढ़ी गांव के प्रधान पति समेत तीन व्यक्तियों एवं  सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें गांव निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर प्रधानपति समेत तीनों ग्रामीणों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं जानकारी होने पर एसपी ने तीनों सिपाहियों को स्थानांतरित कर दिया। 


हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ी गांव निवासी शिवजी पांडेय 52 वर्ष, कुलदीप पासवान 35 वर्ष और प्रधानपति देवदत्त सिंह शनिवार की रात 11 बजे किसी मामले की शिकायत करने ड्रमंडगंज पुलिस चौकी पर गए थे। वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मियों से उनका विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सिपाहियों एवं ग्रामीणों के बीच मारपीट होने लगी। इससे चौकी में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और बीच बचाव कर प्रधानपति समेत तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर हलिया थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने हिरासत में लिए गए तीनाें आरोपियों से पूछताछ की। देर रात उन्होंने घटना से पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को अवगत कराया। जानकारी होते ही एसपी ने तीनों आरक्षी लतीफ सिद्दीकी, काशीनाथ और बैकुंठ यादव को क्रमशः विंध्याचल, पड़री और जिगना थाने पर स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed