फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dnfr trodden the bike riders , a death

डंफर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 14 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 14 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dnfr trodden the bike riders , a death
सड़क हादसे में 1 की मौत - फोटो : amar ujala
घर से ससुराल के लिए जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को डंफर ने रौंद डाला। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के मूजडीह गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बारह बजे की बताई जा रही है। 


अदलहाट से तीन युवक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को घर से अपने ससुराल के लिए अहरौरा की ओर निकले थे। बाइक सवार जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मूजडीह के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मारते हुए तीनाें युवकाें को रौंद दिया।
विज्ञापन



जिसमें दशमी राजभर 35 वर्ष पुत्र रविमूरत निवासी बरेव थाना अदलहाट ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवक राजेश सोनकर 20 वर्ष पुत्र राजेंद्र  निवासी कुठाड़ थाना चकिया जनपद चंदौली व लाल बिहारी राजभर 66 वर्ष निवासी जामडीह चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चक्के के नीचे आने के कारण युवक का शव क्षतविक्षत हो गया जिससे पोस्टमार्टम के लिए भेजने में काफी पेरशानी हुई। पुलिस ने पीछा कर डंफर को पकड़ लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed