फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute in two sides over flag in Mirzapur, one is in critical condition

मिर्जापुर में झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की हालत गंभीर, नगर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे थाने

Sun, 01 Nov 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dispute in two sides over flag in Mirzapur, one is in critical condition
थाने में बैठे मिर्जापुर नगर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के गफूर खान गली के पास रविवार की देर शाम झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद अस्पताल मेडिकल के लिए जा रहे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मामला दो वर्गों का होने के कारण मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर सीओ सिटी मौके पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी निवासी ई-रिक्शा चालक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। वह ई-रिक्शा से अस्पताल मेडिकल के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में उसके साथियों ने मछली गली निवासी बीस वर्षीय साहब खान की गफूर खान गली के पास पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर शहर और कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला तब और बढ़ गया जब विधायक रत्नाकर मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह भी शहर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी से बात कर कार्रवाई की बात कही। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शाम को एक युवक जा रहा था, रास्ते में झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। मेडिकल के लिए अस्पताल जाते समय युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी। मामले की जांच कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed