फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Could not hold leopard, panic prevails

पकड़ में नहीं आ सका तेंदुआ, दहशत कायम

Thu, 17 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Could not hold leopard, panic prevails
कछवां के बरैनी गांव में तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।
तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से मझवां ब्लॉक के ग्रामीण बुधवार को दूसरे दिन भी सहमे रहे। दहशत का आलम यह रहा कि ग्रामीण दिनभर घरों से बाहर नहीं निकले। कछवां थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ दोपहर में तेंदुए की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


 कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में मंगलवार को एक तेंदुआ पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे लाठी लेकर दौड़ाया तो उसने छह लोगों पर हमला कर दिया और गंगा किनारे भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पहुंचे डीएफओ एके पांडेय व सीओ सदर रामनाथ वर्मा तथा कछवां थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने देर रात तक तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।

घटना के दूसरे दिन बुधवार को तेंदुए के डर से ग्रामीण सीवान की ओर नहीं निकले। जबकि किसान भी खेतों पर नहीं गए। किसानों ने कहा कि वन विभाग की टीम अगर समय रहते आ जाती तो तेंदुए को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सूचना देने पर दोपहर तीन बजे टीम पहुंची। इससे तेंदुआ गंगा किनारे स्थित अरहर के खेत में घुस गया। देर रात तक पुलिस व पीएसी के जवान लाइट लेकर बैठे रहे लेकिन सुबह होते ही चले गए।


बुधवार को सुबह दस बजे कछवां थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ कई स्थानों पर तेंदुआ की तलाश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तेंदुए से ग्रामीण दिनभर दहशत में रहे। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों के साथ्‍ा तेंदुए की तलाश में निकली थ्‍ाी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लेकिन फिर भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed