{"_id":"5791244a4f1c1b3859c4b63a","slug":"clashed-with-the-captive-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से भिड़ गया बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही से भिड़ गया बंदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आए जौनपुर के एक हिस्ट्रीशीटर बंदी ने प्रेमिका से नहीं मिलने देने पर पुलिस के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। अचानक हुई इस घटना से बैरक में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इससे पहले उसने जेल में जेल अधीक्षक से भी विवाद किया था। उधर, सीओ सदर संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
जिससे जान का खतरा था उसी हिस्ट्रीशीटर प्रेमी से मिलने उसकी प्रेमिका गुरुवार को कचहरी उससे मिलने बंदीगृह पहुंची तो सुरक्षा में लगे सिपाही ने उसे रोक दिया। कहा कि उच्चाधिकारियों का निर्देश हैं कि उसको प्रेमी से नहीं मिलने दिया जाए। यह सुनते ही बंदीगृह के गेट पर खड़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनवर सिपाही को गाली देने लगा। साथ ही जब वह कोर्ट में जाने के लिए बंदीगृह से बाहर निकला तो उस सिपाही को जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी सुनते ही सिपाही आग बबूला हो गया और दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। बदमाश अनवर ने सिपाही को पकड़ लिया और उससे मारपीट करने लगा। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शंात कराया।
कुछ माह पूर्व पुलिस ने जौनपुर निवासी अनवर को उसकी प्रेमिका की हत्या करने की योजना के तहत गिरफ्तार किया था। बनाये जाने की जानकारी होने पर उसे दबोचने में जुटी थी। मिर्जापुर आने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। अनवर पहले भी जेल के एक दारोगा से मारपीट कर चुका है। उसने गुरुवार को जेल अधीक्षक से भी विवाद कर लिया था।