{"_id":"58bf014d4f1c1b5e3ddc3fba","slug":"changing-the-name-caught-a-cheater","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदल कर ठगी करने वाले को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाम बदल कर ठगी करने वाले को पकड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
एग्जाम में नकल करती पकड़ी गई युवती से पूछताछ करते सुपरिटेंडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन महीने से नाम बदलकर लोगों ठगने वाले बनारस के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अबतक वह नौ लोगों से हजारों रुपये की ठगी कर चुका है।
वाराणसी जनपद के जंसा थाना क्षेत्र के मीरागंज निवासी नाम बदल बदल कर मड़िहान इलाके में रहता था। अखबार का संपादक, बीएचयू में क्रिकेट कोच, फिजिक्स का टीचर बन कर लोगों को ठगता रहा। आरोपी युवक लोगों से अलग अलग नाम से मिलता था।
खिलाड़ियों को यूपी टीम में शामिल कराने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से एक फार्म भरवाता था। उनसे आठ हजार 850 रुपया लेता था। बीएचयू, बनारस के कुछ स्कूलाें में नौकरी दिलाने के लिए दस से 20 हजार रुपया लेता था। सोमवार की रात लोगों ने उसे मड़िहान में पकड़ा और अपना अपना पैसा मांगने लगे। इसी बात को लेकर वह लोगों से विवाद करने लगा। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुला कर उसके हवाले कर दिया।