{"_id":"577574754f1c1b576179c045","slug":"cell-towers-to-capture-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर पर कब्जा करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टावर पर कब्जा करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
- फोटो : mobile twoer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहे के बल पर मोबाइल टावर पर कब्जा करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की शाम अमरावती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया।
विंध्याचल पुलिस ने बताया कि 28 जून को भैरोदत्त द्विवेदी निवासी मंजनपुर थाना मांडा इलाहाबाद ने सूचना दी कि विंध्याचल थानाक्षेत्र के सरोई में उनका एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। वहां दो लोग असलहे के साथ आए और टावर पर कब्जा कर लिया है। उन्हें बाहर निकालकर टावर में ताला बंद कर दिया। चेतावनी दी कि टावर नहीं छोड़ने पर जान से मार डालेंगे।
थानाध्यक्ष विंध्याचल राममोहन राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। 29 जून को एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर दोनों आरोपियों को क्षेत्र के अमरावती चौराहे के पास से शाम साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उनके पास से 315 बोर का दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी विरोही विंध्याचल और कपिल चौबे पुत्र स्व. हिंछलाल खम्हरिया कला विंध्याचल शामिल हैं।
दोनाें से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कपिल चौबे वर्ष 2008 में क्षेत्र के खम्हरिया में हुई हत्या का आरोपी भी है। वह वर्ष 2015 में जमानत पर छूटा था।