बेला जंगल में आग लगने से खलबली
बता दें कि बेला जंगल में शुक्रवार की सुबह दोपहर 12 बजे अचानक धुआ उठने लगा। देखते ही देखते जंगल धू धू कर जलने लगा। जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही नाबय तहसीलदार व वन दारोगा अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। लेकिन आग इतनी तेजी से जंगल में फैल रही थी कि वह अंदर नहीं जा सके।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जंगल में कोई रास्ता नहीं होने पर अंदर नहीं जा सके। हवा का दबाव अधिक होने के कारण आग फैलती ही गई और शाम सात बजे तक करीब दो किलोमीटर तक जंगल जलकर नष्ट हो चुका था। नायब तहसीलदार रवि रंजन मौके पर मौजूद रहे ।