फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arrested and sent to jail former head

पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fri, 22 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 22 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arrested and sent to jail former head
क्राइम
मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज भास्कर मिश्रा ने हलिया थाना क्षेत्र के महुगड़ी मंडी के पास से मंगलवार की रात करीब नौ बजे गबन के एक आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार महुगढ़ी गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान छोटा कोल पर आठ लाख 40 हजार रुपया सरकारी धन गबन करने का आरोप है।  
विज्ञापन


मालूम हो कि वर्ष 2014-15 के दौरान गांव में आठ लाख 40 हजार रुपये की लागत से 70 शौचालय बनाने के  लिए उक्त धनराशि  आई थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया और उसे बनवाए बगैर ही पूर्व प्रधान ने आए हुए आठ लाख 40 हजार रुपया निकालकर गबन कर लिया। जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन


जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने  डीपीआरओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। जब  जाच की गई तो उसमें गबन के मामले का संज्ञान आया। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय को पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत ने तहरीर देकर पूर्व प्रधान छोटा कोल के खिलाफ हलिया मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी प्रधान की तलाश कर रही थी कि मंगलवार की रात सूचना मिली की पूर्व प्रधान महुगढ़ी मंडी के पास खड़ाकर होकर वाहन की तलाश कर रहा है। जानकारी होते ही चौकी इंर्चाज ड्रमंडगंज पहुंचे और आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed