{"_id":"5717d2bb4f1c1bb2398b46b1","slug":"arrested-and-sent-to-jail-former-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज भास्कर मिश्रा ने हलिया थाना क्षेत्र के महुगड़ी मंडी के पास से मंगलवार की रात करीब नौ बजे गबन के एक आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार महुगढ़ी गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान छोटा कोल पर आठ लाख 40 हजार रुपया सरकारी धन गबन करने का आरोप है।
मालूम हो कि वर्ष 2014-15 के दौरान गांव में आठ लाख 40 हजार रुपये की लागत से 70 शौचालय बनाने के लिए उक्त धनराशि आई थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया और उसे बनवाए बगैर ही पूर्व प्रधान ने आए हुए आठ लाख 40 हजार रुपया निकालकर गबन कर लिया। जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने डीपीआरओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा था। जब जाच की गई तो उसमें गबन के मामले का संज्ञान आया। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय को पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने तहरीर देकर पूर्व प्रधान छोटा कोल के खिलाफ हलिया मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी प्रधान की तलाश कर रही थी कि मंगलवार की रात सूचना मिली की पूर्व प्रधान महुगढ़ी मंडी के पास खड़ाकर होकर वाहन की तलाश कर रहा है। जानकारी होते ही चौकी इंर्चाज ड्रमंडगंज पहुंचे और आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।