फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कतार में खड़े महिला श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों में हुई हाथापाई

कतार में खड़े महिला श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों में हुई हाथापाई

Wed, 10 Apr 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कतार में खड़े महिला श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों में हुई हाथापाई
विंध्याचल । चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को दर्शन व पूजन के दौरान एक महिला दर्शनार्थी और पुलिसकर्मियों में हुई हाथापाई से मंदिर परिसर में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व तीर्थ पुरोहितों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। वाराणसी से डा. नीलम सिंह ग्यारह सदस्यों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन के लिए आई हुई थी। शाम 5:20 पर पुराने वीआईपी मार्ग पर माला फूल व प्रसाद लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार स्थित दानपात्र तक पहुंची ही थी, कि किसी बात को लेकर तैनात सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। यह देख पुलिसकर्मी एवं पुरोहितों के साथ ही कतारबद्ध श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी सुधीर कुमार, तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा, थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय, धाम चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह, मंदिर सुरक्षा प्रभारी देवी धर शुक्ला मौके पर पहुंचे। डा. नीलम सिंह ने पुलिस कर्मियों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। सीओ सिटी सुधीर कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में भीड़ होने के कारण लाइन में खड़े भक्त डबल लाइन बना लिए थे जिससे धक्का-मुक्की हुई। डा. नीलम सिंह वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी समाचार पत्र से जुड़ी बताई जा रही हैं। उन्होंने मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed