फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र के 17 निरीक्षक का स्थानांतरण

जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र के 17 निरीक्षक का स्थानांतरण

Sun, 24 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र के 17 निरीक्षक का स्थानांतरण
मिर्जापुर। डीजी के निर्देश पर जनपद में तैनात महिला निरीक्षक सीमा सिंह समेत 17 इंस्पेक्टरों को गैरजनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें मिर्जापुर में तैनात 13 निरीक्षकों को सोनभद्र भेजा गया है जबकि सोनभद्र में तैनात चल रहे चार निरीक्षकों की मिर्जापुर में तैनाती दी गई है। चुनाव आयोग का निर्देश है कि जो निरीक्षक एक जनपद में तैनात रहकर पिछला विधानसभा चुनाव करा चुके हैं उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान उस जनपद में तैनाती नहीं मिलेगी। उनका स्थानांतरण तत्काल गैरजनपद में कर दिया जाएगा। उसी के तहत मिर्जापुर में तैनात चल रहे निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, विश्वज्योति राय, अविनाश चंद्र सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, बृजेश सिंह, को सोनभद्र भेजा गया है। वहीं संजय कुमार राय, प्रमोद कुमार यादव, सीमा सिंह, केके सिंह, राघवेंद्र सिंह, रामकुमार यादव, श्रीकांत राय को मिर्जापुर से भदोही में तैनाती दी गई है। वहीं सोनभद्र में तैनात चल रहे सत्येंद्र कुमार राय को सोनभद्र से भदोही, अमित कुमार सिंह, सुभाष चंद्र राय एवं राजकुमार को सोनभद्र से मिर्जापुर में भेजा गया है। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर मंडल में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed