फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

Fri, 28 Dec 2018 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर टेडुआ बाबा मंदिर के पास गुरुवार की शाम शव का दाह संस्कार कर घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शमशेर चौहान (55) और बाबूलाल मौर्य (45) गुरुवार की सुबह गांव के ही हीरा मौर्या की पत्नी के शव को लेकर दाह संस्कार के लिए नरायनपुर के रैपुरिया घाट गए थे। दाह संस्कार के बाद बाइक से घर लौटते समय टेडुआ बाबा मंदिर के पास सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेडुआ लेकर गए जहां चिकित्सकों की उपस्थिति न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed