{"_id":"5bbba903867a55284a4c0810","slug":"91539025155-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ युवक ने किया दुराचार
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। घर छोड़ने के बहाने रविवार रात बाइक सवार एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ दुराचार समेत अन्य आरोपों में मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सोमवार को एक विवाहिता अपने गोद में अपना लगभग डेढ़ वर्ष का बच्चा लेकर पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान जिगना कुशहा मार्ग पर एक युवक बाइक से आया और महिला को घर तक पहुंचाने के लिए बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि विवाहिता को नदी पार होने पर बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया।
घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ युवक ने किया दुराचार