फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वविहिता ने गंगा में लगाई छलांग

वविहिता ने गंगा में लगाई छलांग

Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
वविहिता ने गंगा में लगाई छलांग
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से गुरुवार की दोपहर विवाहिता ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ खोजबीन करने में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक विवाहिता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकईपुर मोहाना निवासी रामनारायन कुशवाहा की पुत्री ज्योति (23) की शादी चार वर्ष पूर्व चिल्ह थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम निवासी दरोगा कुशवाहा से हुई थी। विवाहिता का पति शहर मुंबई में टैक्सी चलाने का कार्य करता है। इधर लगभग 6 माह से विवाहिता अपने पिता के घर पर ही रहकर नगर के एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी जो विवाहिता के पति पंसद नही था और आये दिन इस बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी होता रहता था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी सुबह घर से दुकान पर गयी और दोपहर में अचानक वह दुकान मालिक को बिना कुछ बताये वहां से निकल गयी। कुछ देर तक बाजार में ही इधर उधर घूमती रही लगभग 12.30 बजे वह पक्का पुल पर पहुंची और पुल पर लगे रेलिंग में डुपटटा बांधकर उसी के सहारे गंगा में कूद पडी। पुल से आ रहे राहगीरों ने उसे छलांग लगाते देखा और घाट किनारे मौजूद लोगों को बताया तब स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची। तत्काल गोताखोरों को बुलायी और उनके साथ लगकर खोजबीन शुरू किया। देर शाम तक गोताखोर व पुलिस तलाश करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed