फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध तरीके से डीजल पेट्रोल बेचने में बंदी

अवैध तरीके से डीजल पेट्रोल बेचने में बंदी

Tue, 24 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध तरीके से डीजल पेट्रोल बेचने में बंदी
पड़री पुलिस ने सोमवार की शाम क्षेत्र के तोसवा चौराहे पर अवैध तरीके से बेचे जा रहे डीजल पेट्रोल के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय की सूचना पर एसडीएम सदर अरविन्द चौहान ने पूर्ति निरीक्षक सुनील सिंह, विनीत पांडेय व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि एक ड्रम में 90 लीटर डीजल तथा दूसरे ड्रम में 50 लीटर पेट्रोल है। टीम ने डीजल पेट्रोल जब्त कर आरोपी के कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि तोसवा चौराहे पर एक व्यक्ति अवैध तरीके से डीजल व पेट्रोल बचने का कार्य कर रहा है। सोमवार को सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय पहुंचे और दुकान में छोपमारी कर 50 लीटर पेट्रोल व 90 लीटर डीजल के साथ एक व्यक्ति निवासी तोसवां को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पेट्रोल एक ज्वलन शील पदार्थ हैं। इतनी मात्रा में रखना अपराध की श्रेणी में आता हैं। बिना कागजात के बिक रहे डीजल व पेट्रोल की सूचना जिलापूर्ति अधिकारी को भेजा जायेगा। जहां से जिलाधिकारी के अनुमति के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के चट्टी चौराहे पर अवैध रूप से डीजल पेट्रोल बेचने वाले में हड़कंप मचा रहा। उधर आरोपी ने बताया कि डीजल व पेट्रोल अपनी गाड़ियों में भरने के लिए ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed