फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला हत्याकांड का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

महिला हत्याकांड का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

Mon, 04 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
महिला हत्याकांड का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के भैंसाखोह के पास एक सप्ताह पूर्व हत्या कर फेके गए महिला के शव की पुलिस अब तक शिनाख्त नहीं कर पाई है। मामले का खुलासा करना तो बहुत दूर की बात है।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के भैसाखोह के पास लगभग 30 साल की एक महिला का शव मिला था। पहली ही नजर में यह पता चल गा कि उसकी हत्या की गई है और पहचान छुपाने के लिए बदमाशों ने सड़क के किनारे खाईं में शव फेंक दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई लेकिन कोई उसको पहचान नहीं पाया। महिला कहां की रहने वाली है, पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसके शव को चुनार पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। अखबारों में खबर छपने पर सोनभद्र व वाराणसी जिले से गायब हुई कुछ महिलाओं के परिजन उसकी शिनाख्त कराने आए तो पुलिस के घटना का खुलासा करने में एक बल मिला। लेकिन लाश काफी खराब हो जाने के चलते आए हुए लोग उसकी पहचान नहीं कर सके और लौट गए। जिससे पुलिस भीे निराश हो गई। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस को घटना का खुलासा के लिए कोई अहम सुराग नहीं मिला। बताते चलें कि पुलिस गश्त के नाम पर सारी रात इलाके में टहलने की बात करती रहती है। बावजूद इसके घटना घट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed