फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गुप्त नवरात्र के पहले दिन देवीधाम में लगाई हाजिरी

गुप्त नवरात्र के पहले दिन देवीधाम में लगाई हाजिरी

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र के पहले दिन देवीधाम में लगाई हाजिरी
विंध्याचल। गुप्त नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन-पूजन करने को भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगा कर विधिवत पूजन किया, वहीं पुरुष भक्तजनों ने नारियल-चुनरी, माला-फूल व प्रसाद चढ़ा कर विंध्यधाम में अपनी हाजिरी लगाई। विंध्याचल सहित अष्टभुजा की पहाड़ी पर जगह-जगह बैठ कर साधक साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए। घंटा-घड़ियाल, शंख व मां के जयकारे से विंध्य धाम गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

धाम क्षेत्र की सातों गलियां आस्थावानों से पटी रहीं। रविवार की भोर में मंगला आरती के उपरांत मां का कपाट खुलते ही दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर पहुुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंच कर बड़े ही श्रद्धाभाव से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्घि के लिए कामना की। विंध्याचल के गंगा घाटों पर भी स्नान-ध्यान करने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे। गंगा स्नान करने के बाद मां का जय-जयकार करते विंध्याचल धाम पहुंचे भक्तजनों ने शीश नवा कर मंगलकामना की। मंदिर के छत पर जहां अनवरत मुंडन व जनेऊ संस्कार होते रहे, वहीं जगह-जगह बैठ कर साधक वैदिक मंत्रोच्चार बीच साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद आस्थावानों ने मंदिर परिसर में विराजामान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उधर अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के भी पावन दरबार में दर्शन-पूजन करने को भक्तों का तांता लगा रहा। विंध्यधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed