फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चंदौली के खेतो में लगी आग, 50 बिघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

चंदौली के खेतो में लगी आग, 50 बिघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Fri, 05 Apr 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
चंदौली के खेतो में लगी आग, 50 बिघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख
जमालपुर। थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरिया के पास दो जनपद के सरहद पर खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे पचास बीघे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिर्जापुर के किसानों के द्वारा दिखाई तत्परता से अन्य फसल बचा ली गई अन्यथा भीषण क्षति से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

बता दे कि जमालपुर क्षेत्र में चंदौली जिले के सरहद पर गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चंदौली जिले के हिंदवारी में खेतों में खड़ी गेहूं फसल में आग लग गई। जिले के सरहद पर स्थित अंतिम गांव देवरिया के किसान चंदौली जनपद के सिवान में आग की लपटों को देखकर अपनी फसल को आग की लपटों से बचाने के लिए चिल्लाते हुए खेतों की ओर भागे। शोरगुल सुनकर भारी संख्या में किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। पहले तो किसानों ने आग को देवरिया गांव की ओर आने से रोकने के लिए फसलों को रौंद दिया। देवरिया और गोरखपुर माफी गांव के सैकड़ों की संख्या में किसानों ने चंदौली जनपद के सेंगर व हिंदवारी गांव में पहुंचकर गेहूं के खेत में लगी आग बुझाने में मदद की। सूचना पर मुगलसराय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गयी और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में भरत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पटेल, शेखर मौर्या, राजकुमार, बच्चन पटेल, गुलाब पटेल, टंकू यादव, विनोद कुमार गुप्ता, राजाराम गुप्ता व वीरेंद्र मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed