फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्लेटफार्म पर बैठी सात किशोरियों को आरपीएफ ने किया बरामद

प्लेटफार्म पर बैठी सात किशोरियों को आरपीएफ ने किया बरामद

Wed, 03 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर बैठी सात किशोरियों को आरपीएफ ने किया बरामद
विंध्याचल। रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह साढ़े आठ बजे 14790 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से उतरी सात लड़कियों को आरपीएफ पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने उनके माता-पिता को सूचित करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन को बुलाकर उनके सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गश्त के दौरान आरपीएफ प्रभारी दिनेश रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो पर भ्रमण कर रहे थे कि एक स्थान पर सात की संख्या में किशोरियां बैठी नजर आई। पूछताछ करने पर लड़कियों ने बताया कि हम लोग धागे की फैक्ट्री में काम करने के लिए यहां आए हैं। शक के आधार पर उन्हें जीआरपी चौकी लाया गया। पूछताछ के दौरान पाया कि थाना जिगना के बनवारीपुर निवासी पुष्पराज बिंद उन लड़कियों को धागे की फैक्ट्री में काम करने के लिए लाया था। लेकिन उनसे वह अपने आर्केस्ट्रा में काम करवाना चाहता था। इसलिए उन लड़कियों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर उतार कर ऑटो से जिगना ले जाने वाला था। लेकिन पकड़े जाने पर वह सारी सच्चाई बयां करने लगा। एक लड़की ने बताया कि पिछली बार पुष्पराज ने एक महीने में सिर्फ 4 हजार रुपये ही दिए गए। जीआरपी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने चाइल्ड हेल्प लाइन को बुला कर सभी किशोरियों को सुपुर्द करते हुए उनके माता-पिता के पते पर सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed