फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Robbery incident exposed, three accused arrested

Kushinagar News: लूट की घटना का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Robbery incident exposed, three accused arrested
कुशीनगर। दंपती से 15 दिन पूर्व हुई लूट का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पश्चिम बंगाल के एक मोबाइल दुकानदार समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम के दिलीप सिंह अपनी पत्नी पम्मी पटेल व बेटे आदर्श के साथ 15 अगस्त की शाम तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान में मेला देखने गए थे। वे बाइक से तमकुहीराज-सेवरही मार्ग से रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे। सेवरही क्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दो बाइक सवार युवक पीछे से आए और पम्मी सिंह से हैंडबैग सहित दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले। सेवरही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रकबा दुलमापट्टी टोला रामसगरा के फैयाज शेख व नजरे आलम को हिरासत में ले पूछताछ शुरू की। पता चला कि नजरे आलम व फैयाज दोस्त हैं। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके पास से लूट के 9,100 रुपये तथा पर्स बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि लूट का मोबाइल फोन तमकुहीराज कस्बे की की दुकान पर बेच दिया। तमकुहीराज कस्बे के भटवलिया में रह रहे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के मझम्मपुर निवासी आसीर अली के पास से लूट सैमसंग मोबाइल के अलावा 18 खुले मोबाइल, बड़ी संख्या एंड्रॉयड मोबाइल फोन के पार्ट्स व कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद हुए। जांच में पता चला कि आसीर अली चोरी के मोबाइलों को कम दाम पर खरीद कर उनके कीमती पार्ट्स (स्क्रीन, टच, कैमरा, बैटरी आदि) पश्चिम बंगाल में बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed