{"_id":"6a94a149155dea9ad8079a0e","slug":"minor-nephew-drowns-while-bathing-in-a-canal-with-his-maternal-uncle-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163245-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मामा के साथ नहर में नहाने के लिए गए नाबालिग भांजे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मामा के साथ नहर में नहाने के लिए गए नाबालिग भांजे की डूबने से मौत
विज्ञापन
समीर का फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी समीर (16) की दिल्ली पैरलल नगर में डूबने से मौत हो गई। समीर रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाने के बाद अपने दो नाबालिग मामा के साथ गढ़ी सिकंदरपुर के पास नहर में नहाने गए थे। नहाते समय तेज बहाव में डूब गए। शनिवार देर रात को उनका शव नारायणा गांव के पास नगर में मिला।
मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाली पार्वती ने बताया कि उनका परिवार अर्जुन नगर में रहता है। उनके दो बच्चे बड़ा बेटा समीर रावत और छोटी लड़की है। रक्षा बंधन के दिन समीर अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद अपने अर्जुन नगर में ही रह रहे अपने नाना के घर गए थे। जहां से वह अपने मामा और एक अन्य दोस्त के साथ गढ़ी सिकंदरपुर के पास नहर में नहाने चले गए।
उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। समीर तेज बहाव में डूब गया। मामा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पार्वती की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने समीर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात को उनका शव नारायणा गांव के पास नहर से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
-- --
मैंने फोन किया तो कहा थोड़ी देर में आ रहा हूं
मां पार्वती ने बताया कि शुक्रवार को करीब तीन बजे उसने समीर को फोन किया था। उस समय समीर ने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। इसके बाद वह काफी देर तक नहीं आया तो उसने दोबारा फिर से फोन किया। तब पता चला कि समीर नहर में डूब गया है। इसके बाद वह पूरे परिवार के साथ नहर किनारे पर पहुंचे और समीर की तलाश की।