{"_id":"6a949cec04e10e6c6b04ca20","slug":"congress-leader-mahipal-panchi-extended-support-to-the-sanitation-workers-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159645-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यमुना में बहे दो भाइयों में छोटे भाई का शव 26 घंटे बाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यमुना में बहे दो भाइयों में छोटे भाई का शव 26 घंटे बाद बरामद
विज्ञापन
शिवम व सत्यम। फाइल फोटो
गन्नौर। यमुना के बेगा घाट पर नहाते समय तेज बहाव में बहे दो सगे भाइयों में से छोटे सत्यम (15) का शव 26 घंटे बाद रविवार सुबह बरामद हो गया। शव सुबह करीब 10 बजे घाट से कुछ दूर बाग के पास मिला। बड़े भाई शिवम (17) की तलाश जारी है। एनडीआरएफ के गोताखोर यमुना में लगातार अभियान चला रहे हैं।
सनपेड़ा निवासी सत्यम का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई घर से बाइक सीखने की बात कहकर यमुना में नहाने के लिए गए थे। उनके साथ गया प्रिंस गहरे पानी में नहीं जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि यमुना से सत्यम का शव बरामद हो गया है। शिवम की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रातभर बेगा घाट पर डटे रहे परिजन
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार से ही दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी थी। गोताखोरों ने देर रात तक अभियान चलाया, जबकि परिजन रातभर बेगा घाट पर डटे रहे। सत्यम का शव मिलने के बाद शिवम की तलाश में पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीण जुटे हुए हैं।