{"_id":"5c59d9edbdec22739a5bef49","slug":"71549392365-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। सोनपुर घाटी के पास मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय वृद्ध को तेज गति से आ रही डंपर ने धक्का मार दिया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद भाग रही डंपर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा कर जाम नहीं लगने दिया।
क्षेत्र के भगौतीदेई गांव निवासी केदारनाथ (68)पुत्र जगन्नाथ मंगलवार की सुबह नौ बजे घर से थोड़ी दूर पर स्थित घाटी के पास किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान जमुई की ओर से तेज गति से आ रही डंपर ने चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर वृद्ध को धक्का मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोनपुर गांव के पास अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग पर पहुंचे और जाम लगाने के उद्देश्य से पत्थर रखना शुरू कर दिए। तभी मौके पर थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर पहुंच गए और लोगों को समझाकर जाम लगाने से रोक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।